फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: तारादेवी मंदिर तक चलाई 10 अतिरिक्त बसें, दो टेंपो ट्रैवलर

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। चैत्र नवरात्र के पहले दिन मंगलवार को ओल्ड बस स्टैंड से तारा देवी तक श्रद्धालुओं के लिए दस अतिरिक्त बसें चलाई गईं। इस दौरान भक्तों की सुविधा के लिए दो अतिरिक्त टेंपो ट्रैवलर और शोघी से तारादेवी मंदिर तक चार शटल बसें चलाई गईं। यह बसें सुबह 8 से शाम 6 बजे तक चलाई गईं। यह बस सेवा नवरात्र में नौ दिन तक श्रद्धालुओं को मिलती रहेगी। बसों की संख्या मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के अनुसार निर्धारित की जाएगी। बसों में सामान्य किराया लिया जाता है। तारादेवी मंदिर राजधानी का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर शिमला शहर से लगभग बीस किमी की दूरी पर है। नवरात्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने तारादेवी मंदिर जाते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एचआरटीसी नवरात्र में इस रूट पर अतिरिक्त बसें चलाता हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद शर्मा ने बताया कि नवरात्र में अतिरिक्त बसों की सुविधा लोगों को पूरे नौ दिन तक मिलेगी। बसों की संख्या लोगों की संख्या पर निर्धारित की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें