जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने बसंतपुर, चौपाल, जुब्बल, ननखड़ी, रोहड़ू और ठियोग ब्लॉक का निरीक्षण किया। टीम ने इस दौरान मनमाने दाम वसूलने पर एक क्विंटल सात किलो फल और सब्जियां जब्त कीं। जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति विभाग पूर्ण चंद ठाकुर ने बताया कि इस दौरान 23 दुकानों का निरीक्षण किया। बताया कि नियमों की अवहेलना करने वालों पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद