फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल गुब्बारा लहराया तो शिमला में स्केटिंग शुरू

Thu, 29 Nov 2012 11:52 AM IST
शिमला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आईस स्केटिंग रिंक मैदान में बर्फ जमाने के प्रयास जारी हैं। आईस स्केटिंग क्लब शिमला ने एशिया के इस अपनी तरह के ओपन एअर आईस स्केटिंग रिंक को स्केटिंग के लिए पूरी तरह तैयार कर दिया है पर अभी बर्फ जमने का इंतजार है।
विज्ञापन


रोज कसरत की जा रही है पर मौसम का साथ नहीं मिल पा रहा। हालांकि मैदान स्केटिंग के लिए तैयार हो गया तो नगर निगम भवन पर लाल गुब्बारा लटकाया जाएगा। यही सूचक होगा कि स्केटिंग शुरू हो गई है। दशकों को क्लब इसी तरह से स्केटिंग सेशन शुरू होने की सूचना देता है।

क्लब के महासचिव भुवनेश बांगा का कहना है कि मैदान में बर्फ जमाने के प्रयास जारी हैं। बादलों के कारण पानी नहीं जम रहा है। उम्मीद है कि जल्द मैदान में बर्फ जम जाएगी और स्केटिंग शुरू हो जाएगी। मैदान तैयार होते ही इसमें स्पीड और फिगर स्केटिंग के सेशन होंगे। कार्निवाल और जिमखाने का आयोजन भी होगा। दुआ कीजिए कि बीते वर्ष की तरह दिसंबर के पहले सप्ताह में स्केटिंग शुरू हो जाएगी।   
विज्ञापन


यहां राजीव गांधी भी कर चुके हैं स्केटिंग
इस मैदान में स्व. राजीव गांधी और संजय गांधी भी स्केटिंग कर चुके हैं। फिल्मी हस्तियों में रंजीता क्लब की सक्रिय सदस्य हैं, जबकि शम्मी कपूर की ‘जंगली’, विनोद खन्ना की ‘हम तुम’ फिल्म की शूटिंग भी यहां हुई है। मनोज कुमार की ‘वो कौन थी’ फिल्म का सीन भी यहां शूट किया गया है।

यहां सुबह, शाम है स्केटिंग का समय  
सुबह के सेशन में आठ से ग्यारह बजे तक और शाम को साढ़े पांच से आठ बजे तक स्केटिंग सेशन चलेंगे। आईस स्केटिंग क्लब शिमला ने इसकी टाइमिंग तय की है, जिसमें सदस्य और स्कीयर्स अभ्यास कर सकेंगे।  

सदस्यता जारी
आईस स्केटिंग क्लब में इन दिनों सदस्यता जारी है। इसमें 16 बरस से कम सदस्यों की 700 और 16 से अधिक आयु के सदस्यों के लिए 1500 रुपये सदस्यता शुल्क रखा गया है। गैर मेंबर के लिए स्केटिंग रिंक में एक सेशन में स्केटिंग करने का 100 रुपये शुल्क लिया जाएगा। रिंक मैदान में 22 दिसंबर से 2 जनवरी तक कोचिंग कैंप चलेगा। इसमें देश भर के स्केटिंग कोच खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें