फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी के लिए किन्नौर में मतदान अब 27 को

Sat, 22 Jun 2013 04:17 PM IST
शिमला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भारी बारिश के कारण मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए किन्नौर जिले में 23 को होने वाला मतदान स्थगित हो गया है।
विज्ञापन


जिले के सभी 118 बूथों पर अब 27 जून को वोट पड़ेंगे, जबकि मंडी संसदीय क्षेत्र के शेष 16 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग 23 जून को ही होगी।

चुनाव शेडयूल में इस बदलाव के कारण 27 जून को तय मतगणना अब 30 जून को होगी। इसी दिन चुनाव नतीजे आएंगे।

किन्नौर दौरे से लौटे सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी की रिपोर्ट के बाद यह शेडयूल तय हुआ है।

शेष 16 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान 23 जून को पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार होगा। यहां प्रचार पर शुक्रवार शाम को रोक लग गई।

प्रचार पर गए बाहरी नेता एवं कार्यकर्ताओं ने स्टेशन छोड़ दिए हैं। किन्नौर में प्रचार पर रोक अब 25 जून को लगेगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र चौहान ने बताया कि पूरे किन्नौर जिले में मतदान अब 27 जून को होगा।

उन्होंने कहा कि इसके लिए निर्वाचन आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतगणना 30 जून को तय हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें