फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

339 छात्रों ने दी हॉस्टल की अंडरटेकिंग

Mon, 22 Sep 2014 05:32 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। छात्रावासों में रहने के लिए विवि के 339 छात्रों ने शपथ पत्र पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। एचपीयू और जिला प्रशासन ने छात्रावासों को बंद न कर हर छात्र से अंडरटेकिंग लेने का फैसला लिया है। फैसले के बाद रविवार तक सैकड़ों छात्रों ने अंडरटेकिंग दे दी है। एसएफआई और एबीवीपी के छात्र नेताओं ने प्रशासन के इस फैसले के आने के बाद शनिवार शाम को छात्रावासों में जनरल हाउस कर छात्रों को अंडरटेकिंग देने के लिए हरी झंडी दी।
विज्ञापन

रविवार दोपहर तक 591 में से करीब 339 से अधिक छात्रों ने तैयार शपथ पत्र पर हस्ताक्षर कर इसे वार्डन को सौंप दिया। इससे छात्रों को छात्रावासों में रहने की अनुमति मिल गई है। तीन दिन से विवि में बने माहौल को देखकर दर्जनों छात्र छात्रावासों से निकल गए हैं। इनमें अधिकतर नए छात्र ही हैं। वक्त बे वक्त पड़ रही पुलिस रेड और चप्पे- चप्पे पर पुलिस की मौजूदगी से यह छात्र खौफजदा हैं। विवि के चीफ वार्डन प्रो. रघुविंद्र सिंह ने माना कि सैकड़ों छात्रों ने लिखित में तय की गई शर्त को मान लिया है। इनमें शहीद भगत सिंह छात्रावास के 113, डा. वाईएस परमार छात्रावास के 101, श्रीखंड के 45 और टैगोर छात्रावास के 70 से अधिक छात्रों ने लिखित में शर्त को मान कर अंडरटेकिंग दे दी है। उन्होंने कहा कि शेष छात्र भी प्रक्रिया को पूरा कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि छात्रावासों में पूरी तरह से माहौल शांत है। शनिवार रात तक अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. टीसी भल्ला, अधिष्ष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. एमएस चौहान, चीफ वार्डन प्रो. रघुविंद्र सिंह और सभी छात्रावासों के वार्डन ने छात्रावासों में रहने वाले छात्रों को अंडरटेकिंग देने के लिए कहा था। उन्होंने माना कि आवंटित किए गए छात्रावासों के कुछ कमरों से छात्र हालात सामान्य होने तक चले गए हैं। चीफ वार्डन ने छात्रों से आह्वान किया कि परिसर और छात्रावासों में शांति बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें