फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू में नौ को होगी काउंसलिंग

Sun, 07 Sep 2014 05:31 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। एमबीबीएस, बीडीएस में शैक्षणिक सत्र 2014-15 के लिए सरकारी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में खाली रही सीटों के लिए काउंसलिंग 9 सितंबर को होगी। प्रदेश विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा तीसरे चरण की काउंसलिंग लेगी। यह सुबह साढ़े 10 बजे विवि के सभागार में होगी। अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। इसे विवि की वेबसाइट www.hpuniv.in पर भी उपलब्ध करवाया गया है। काउंसलिंग के लिए अलग से लेटर जारी नहीं किए गए हैं। प्रदेश के सरकारी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में रिक्त पदों के लिए काउंसलिंग होगी। आईजीएमसी में एमबीबीएस की 13 सीटें रिक्त हैं। इनमें 12 सामान्य श्रेणी, जबकि एक अनुसूचित जाति की सीट खाली है। इसी तरह डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में एमबीबीएस की छह सीटें खाली हैं। इनमें सामान्य वर्ग की चार और एससी और एसटी की एक-एक सीट रिक्त है। उधर, शिमला स्थित गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज में सामान्य और विभिन्न श्रेणियों की 33 सीटें खाली हैं। इन सभी सीटों को भरने के लिए काउंसलिंग का यह तीसरा चरण होगा। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्यामलाल कौशल ने कहा कि अधिक जानकारी परीक्षा शाखा के फोन नंबर 0177-2830891 और 0177-2833588 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें