फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली वापसी के बाद राज्यपाल से मिले कौल सिंह

Thu, 28 Aug 2014 05:31 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। दिल्ली वापसी के तत्काल बाद स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने बुधवार को दोपहर 12 बजे के बाद राज्यपाल उर्मिला सिंह से मुलाकात की। इससे पहले दिल्ली प्रवास के दौरान वह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, अंबिका सोनी, जनार्दन द्विवेदी, अहमद पटेल, मोती लाल बोरा सहित कई दिग्गज नेताओं से मुलाकात की थी। इन मुलाकातों को लेकर हिमाचल प्रदेश के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अपने निजी कार्य से दिल्ली रवाना हुए थे। उससे ठीक पहले प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री दिल्ली रवाना हो गए थे। हाईकमान के नेताओं से मुलाकात के तत्काल बाद बुधवार को वह सीधे राज्यपाल उर्मिला सिंह से मिलने पहुंच गए। इस दौरान कौल सिंह ने राज्यपाल से प्रदेश की राजनीतिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। कौल सिंह ठाकुर की इन मुलाकातों के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। हालांकि, बुधवार दोपहर बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं और राज्यपाल उर्मिला सिंह से महज एक अनौपचारिक मुलाकात थी। इसका कोई दूसरा अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें