फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड ने पंजीकरण की तारीख बढ़ाई

Mon, 25 Aug 2014 05:30 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दसवीं और जमा दो की वार्षिक परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया की तिथियों को आगे बढ़ाकर अब 30 अगस्त कर दिया है। शिक्षा बोर्ड ने यह फैसला ऑनलाइन पंजीकरण में स्कूलों को आ रही परेशानियों के चलते लिया है। प्रदेश भर के सैकड़ों स्कूलों में इंटरनेट की सुविधा न होने से विद्यार्थियों के पंजीकरण करने में दिक्कत आ रही है। इसके अलावा बोर्ड वेबसाइट भी ज्यादा समय काम नहीं कर पा रही है। इसलिए बोर्ड ने पंजीकरण की तिथि को बढ़ाकर 25 से 30 अगस्त तक किया है। इससे पूर्व भी शिक्षा बोर्ड ने 15 अगस्त से तिथि को बढ़ाकर 25 अगस्त तक किया था।
विज्ञापन

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अध्यापकों की मांग पर जिन स्कूलों में इंटरनेट सुविधा नहीं है और ऑनलाइन पंजीकरण में दिक्कतें आ रही हैं, उन स्कूलों को बोर्ड ने सीडी जारी कर दी है। इसमें विद्यार्थियों का डाटा डालकर स्कूल प्रशासन बोर्ड के पास जमा करवा सकता है। इसके बाद बोर्ड कार्यालय में स्वयं इसे ऑनलाइन व्यवस्था में तबदील किया जाएगा। उधर, प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष बलवीर तेगटा ने बताया कि बोर्ड ने पंजीकरण की ऑनलाइन प्रक्रिया पहली बार शुरू की है। इसमें कुछ दिक्कतें आ रही हैं, लेकिन इन दिक्कतों को शिक्षा बोर्ड दूर कर रहा है। अध्यापकों को पंजीकरण की ऑनलाइन सुविधा के लिए हर सहायता दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें