फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शतरंज में बिलासपुर, टीटी में सोलन का दबदबा

Wed, 13 Aug 2014 05:30 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। सरस्वती विद्या मंदिर की छात्र तथा छात्राओं की 26वीं दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं एसवीएम विकास नगर में शुरू हुई। टेबल टेनिस के अंडर- 14 छात्र वर्ग में सोलन पहले और शिमला दूसरे, अंडर-17 में सोलन विजेता और शिमला उपविजेता रहा। अंडर- 17 छात्र वर्ग में सोलन पहले और शिमला दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

शतरंज अंडर-14 छात्रा वर्ग में बिलासपुर ने बाजी मारी। सोलन दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 छात्रा वर्ग में बिलासपुर पहले और शिमला दूसरे, अंडर-17 छात्र वर्ग में शिमला पहले और बिलासपुर दूसरे स्थान पर रहा। वॉलीबाल अंडर-17 छात्र वर्ग के मुकाबलों में शिमला ने सोलन और कुल्लू ने कांगड़ा को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विद्या भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेम चंद्र ने सरस्वती के चित्र के सामने दीप जलाकर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि शिमला, कुल्लू, मंडी, बिलासपुर, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर जिले से 333 छात्र और 122 छात्राएं हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर क्षेत्रीय खेलकूद प्रमुख बलदेव शर्मा, समिति के मंत्री भोगेश्वर शर्मा, प्रधानाचार्य महावीर वर्मा, शारीरिक शिक्षा प्रमुख युगल किशोर शर्मा और स्कूल के प्रबंधक हरि राम शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें