फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा सीमा पर तैनात हो आईटीबीपी

Mon, 11 Aug 2014 05:30 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने हिमाचल के चंबा जिले की सीमाओं पर आईटीबीपी जवान तैनात करने के लिए केंद्र से अनुरोध किया है। इस सिलसिले में वह व्यक्तिगत तौर पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर उन्हें एक पत्र भी सौंपा। जम्मू कश्मीर सीमा से होने वाली घुसपैठ की गतिविधियों को रोकने के लिए यह कारगर कदम होगा।
विज्ञापन

धूमल ने कहा कि अगस्त 1998 में जम्मू कश्मीर के जिला डोडा से घुसपैठ कर चंबा में शतरूंडी और कालावन नामक स्थानों पर आतंकियों ने 35 मजदूरों की नृशंक हत्या कर दी गई थी। इसमें 11 अन्य लोग घायल हो गए थे। इसके तत्काल बाद तत्कालीन उपप्रधानमंत्री और गृहमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी ने चंबा के सीमांत क्षेत्र में आईटीबीपी तैनात की थी। इसका सारा व्यय केंद्र सरकार की ओर से वहन किया जाता था, लेकिन यूपीए सरकार आने के बाद आईटीबीपी को इस क्षेत्र से हटा लिया गया था। धूमल ने गृह मंत्री को बताया कि चंबा के सीमांत क्षेत्रों में आतंकवादी गतिविधियां बढ़ गई हैं। इस पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भरोसा दिया कि वह शीघ्र ही प्रदेश का दौरा करेंगे। सारी स्थिति का जायजा लेकर इस मामले में आवश्यक कदम केंद्र की ओर से उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें