फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमल, अनुराग मच्छर ; बड़ा नेता है साजिश में शामिल

Fri, 08 Aug 2014 05:30 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। मनी लांड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भाजपा के बडे़ नेताओं के साजिश में शामिल होने की बात कही है। उन्होंने इस साजिश में विपक्ष के नेता प्रेम कुमार धूमल और उनके बेटे अनुराग ठाकुर को मच्छर (यानी छोटी भूमिका) करार देते हुए इस मसले में शामिल बताया है। विधानसभा की कार्यवाही वीरवार को स्थगित होने के बाद वे अपने दफ्तर में पत्रकारों के साथ बात कर रहे थे।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि भाजपा के कुछ नेता उन्हें फंसाने के लिए साजिश रच रहे हैं। अमर उजाला ने सीएम से पूछ लिया कि आपने बुधवार को लिखित स्टेटमेंट जारी कर विपक्ष के नेता प्रेम कुमार धूमल और उनके बेटे को साजिशकर्ता बताया था तो नाम लेने से क्यों बच रहेे हैं? सीएम ने कहा कि धूमल और उनके पुत्र तो मच्छर हैं, साजिश में तो बड़े नेता शामिल हैं। अमर उजाला ने पूछा कि प्रशांत भूषण ने हाईकोर्ट में दायर याचिका में आरोप लगाया है कि आपने एक प्राइवेट कंपनी को फायदा पहुंचाया है तो सीएम ने कहा, वह झूठ है। वे प्रशांत भूषण को नहीं जानते हैं। न उनसे कभी मिले हैं। अलबत्ता, हिमाचल प्रदेश की भाजपा सरकार ने उन्हें पालमपुर में एक शिक्षण संस्थान के नाम पर जमीन खरीदने की अनुमति दी थी। भूषण वह संस्थान नहीं खोल पाए। भाजपा सरकार ने भूषण को नोटिस जारी किया और अब जिलाधीश की अदालत में मामला चल रहा है। सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार के वकील ने हाईकोर्ट में जो राय दी है, उसके लिए केंद्र ने उन्हें पूरी जानकारी नहीं दी है।
सीएम ने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट ने सिर्फ सीबीआई और आयकर विभाग से रिपोर्ट मांगी है और हाईकोर्ट ने अब तक उनके खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं की है। मगर यह भी सच है कि हाईकोर्ट ने उन्हें आज तक कोई नोटिस नहीं दिया है। अलबत्ता उन्हें जरूर सुना जाएगा। दावा किया कि केंद्र सरकार के वकील ने जो राय दी थी, हाईकोर्ट ने उसे रिकार्ड में भी नहीं लिया है।
विज्ञापन


धूमल, अनुराग पर चल रहे हैं विजिलेंस के मामले
सीएम वीरभद्र सिंह ने विपक्ष के नेता प्रेम कुमार धूमल और उनके पुत्र को लपेटते हुए कहा, ‘धूमल और अनुराग के खिलाफ स्टेट विजिलेंस ब्यूरो जांच कर रहा है। उनके खिलाफ कई मामले अदालत में पहुंच गए हैं। उन पर पर्दा डालने के लिए धूमल झूठे और मनघड़ंत आरोप लगा रहे हैं। अगर वे मुझ से इस्तीफा मांगते हैं तो वही मानदंड उन पर भी लागू होता है। धूमल को विधायक पद से इस्तीफा देना चाहिए। मैं दोनों पिता-पुत्र से नहीं डरता। शिमला स्थित आयकर विभाग ने मुझे नोटिस दिया था कि उनसे संबंधित मामलों की जांच सेंट्रल जोन में भेज दी जाए, जिस पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। इस मामले में भी केंद्र सरकार की दुर्भावना साफ नजर आती है।

मेरी सरकार पूरी तरह स्थिर
सीएम ने कहा कि भाजपा विधायकों के शोर मचाने पर विधानसभा कुछ समय के लिए स्थगित करना या एक दिन के लिए स्थगित करने का फैसला स्पीकर का है। अलबत्ता, मेरी सरकार पूरी तरह स्थिर है। यह कांग्रेस विधायकों की बहुमत वाली सरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें