फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी की तीन टैक्सियां जब्त, 25 चालान

Sat, 19 Jul 2014 05:30 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। एचआरटीसी की तीन टैक्सियां पुलिस ने जब्त कर लिया है। इनके परमिट खत्म हो गए थे, टैक्सियों में सवारियां भी जरूरत से ज्यादा भरी गईं थीं। गाड़ियों को जब्त करके कच्ची घाटी पुलिस कस्टडी में रखा गया है। पुलिस की टीम ने सुबह 11 बजे कनेडी चौक पर नाका लगाया था। इस दौरान वाहनों के कागजात जांचे जा रहे थे। टैक्सियों के परमिट भी खंगाले गए। बालूगंज से चक्कर और सीटीओ से बालूगंज चलने वाली इन टैक्सियों के परमिट नहीं थे। मालिक मनमर्जी से इनमें सवारियों को इधर से उधर ले जा रहे थे। डीएसपी ट्रैफिक दिनेश शर्मा ने बताया कि टैक्सी मालिकों के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा चलेगा। लोगों को कोर्ट से ही अपनी टैक्सियां छुड़ानी होंगी। उन्होंने कहा कि टैक्सियों में ड्राइवर समेत 10 से अधिक सवारियां नहीं बैठ सकती हैं।
विज्ञापन

---
बिना अनुमति के दौड़ रहे वाहन पकड़े
इसके अलावा शहर के प्रतिबंधित एरिया में 50 से अधिक वाहनों के कागजात की जांच की गई। 25 वाहन मालिक ऐसे पाए गए, जिनके पास प्रतिबंधित एरिया में गाड़ी चलाने का पास नहीं था। पुलिस प्रशासन ने मौके पर ही उनके चालान काटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें