शिमला। राज्य पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नोटिस का जवाब अंबुजा सीमेंट कंपनी ने दे दिया है। शुक्रवार को यह जवाब बोर्ड के अफसरों को मिल गया। बोर्ड की ओर से तकनीकी और कानूनी तौर पर परीक्षण कराया जा रहा है। संतोषजनक जवाब हुआ तो कंपनी को राहत मिल सकती है। कंपनी ने अपने जवाब में कहा है कि प्लांट का विस्तार नहीं, बल्कि आधुनिकीकरण किया जा रहा था। कंपनी को इसकी जानकारी नहीं थी कि आधुनिकीकरण करने को पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लेने की जरूरत होगी। अगर ऐसी औपचारिकताएं पूरी करनी है तो कंपनी इसे पूरा करने को तैयार है। इससे कंपनी को कोई दिक्कत नहीं है। हालांकि, अभी तक कंपनी की ओर से कोल पिट नहीं लगाया गया है। यह जरूर है कि कोल पिट लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। दूसरी ओर, जेपी कंपनी की ओर से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। इसको लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
-
यह था मामला
अंबुजा कंपनी ने अपने प्लांट में बिना अनुमति के कोल पिट स्थापित किया था। इसके लिए किसी स्तर पर अनुमति नहीं ली गई थी। सिंगल विंडो में आवेदन किया गया। इसके बाद मौके पर निरीक्षण करने को जब टीम पहुंची, तब मामला संज्ञान में आया कि अनुमति लेने से पहले ही कोल पिट स्थापित की जा चुकी है।
-
अंबुजा सीमेंट कंपनी ने बोर्ड के नोटिस का जवाब दे दिया है। इसका अभी परीक्षण कराया जा रहा है। ऐसे में इसको लेकर कुछ भी कह पाना संभव नहीं है।
- विनीत कुमार, सदस्य सचिव राज्य पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड