फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. राजीव राय बने आईएमए के अध्यक्ष

Mon, 16 Jun 2014 05:32 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। डा. राजीव राय को रविवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) हिमाचल प्रदेश का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। डा. अनिल ओहरी महासचिव जबकि डा. एमएल कौशल, डा. तवलोई और डा. राजेश सूद को उपाध्यक्ष चुना गया। डा. राघवेश्वर ज्योति को अतिरिक्त सचिव, डा. राजेश बवानी को सह कोषाध्यक्ष, डा. रविकांत डोभाल को कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर निर्वाचित किया गया। शिमला में दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन कार्यकारिणी का चुनाव हुआ।
विज्ञापन

इस मौके पर आईएमए के सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे प्रदेश के एक गांव को पूरी तरह स्वस्थ करेंगे। बच्चों से लेकर महिलाओं और युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक को पूरी तरह स्वस्थ रखने के लिए एक गांव को गोद लेंगे। इसके बाद उस गांव में लगातार कैंप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ग्रामीणों की बीमारियों का इलाज करने के साथ ही उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया जाएगा। इससे पहले प्रदेश के डाक्टरों के लिए एकेडमिक सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें किडनी ट्रांसप्लांट, स्पाइन, घुटने की सर्जरी, ब्रेस्ट कैंसर सहित अन्य बीमारियों पर एक्सपर्ट डाक्टरों की ओर से आधुनिक तकनीकी के बारे में प्रजेंटेशन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें