फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : भाजपा

Tue, 10 Jun 2014 05:33 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। मंडी के थलौट हादसे के लिए हिमाचल भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर ठीकरा फोड़ा है। इस घटना पर दुख प्रकट करते हुए भाजपा ने इसे प्रदेश सरकार की अव्यवस्था और आपदा प्रबंधन की विफलता का ताजा उदाहरण बताया है। भाजपा प्रवक्ता गणेश दत्त ने कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण 24 होनहार इंजीनियरिंग छात्र-छात्राएं काल का ग्रास बन गए। पार्टी ने सरकार से दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। गणेश दत्त ने कहा कि लारजी विद्युत परियोजना में यदि निर्देशों का पालन होता तो डैम से पानी छोड़ते समय आपातकालीन सायरन बजता तो छात्र समय रहते भागकर अपनी जान बचा सकते थे। भाजपा ने कहा कि सरकार को पर्यटकों, स्कूल-कॉलेजों के समूहों के नदी किनारे जाने से रोकने की योजना बनानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें