फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाहन्वी-विशाखा रहीं अव्वल

Sat, 31 May 2014 05:37 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। अल्पाईन पब्लिक स्कूल नालागढ़ के विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दने के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित हुई। विश्व तंबाकू दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित यह प्रतियोगिता प्रधानाचार्य प्रेम जोशी की अध्यक्षता में हुई। प्रतियोगिता में छठी से जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें छठी से जाहन्वी गोयल, अवंतिका चौहान, सातवीं से खुशमनप्रीत, राधिका ठाकुर, आठवीं से वैशाली, तरनजीत कौर, नवीं कक्षा से विशाखा, अंशुधर, दसवीं कक्षा से दीक्षा दूबे, सुनंदा ठाकुर, जमा एक से मानस गुप्ता, रीमा ठाकुर, जमा दो से अनीता शर्मा, ऋचा सैणी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि संचित शर्मा, प्रीत, ऋतिक राणा, भारती शर्मा, सुचोरिता बनर्जी, गगनदीप, सोनल राय को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रधानाचार्य ने विजेताओं को पारितोषिक देकर नवाजा व विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें