फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका कोर्ट पहुंची तो शादी को राजी

Thu, 29 May 2014 05:35 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले युवक और शिमला की एक युवती के बीच चार साल से अफे यर चल रहा था। लड़का नौकरी करने के लिए मुंबई चला गया और प्रेमिका से शादी करने से इनकार कर दिया। इस कारण करीब ढाई साल से दोनों के बीच अनबन चल रही थी। युवती ने प्रेमी के खिलाफ महिला आयोग में शिकायत की। बुधवार को यह मामला महिला आयोग की कोर्ट में सुनवाई के लिए पहुंचा। आयोग की अध्यक्ष जैनब चंदेल, सदस्य सचिव रघुवीर एस वर्मा और सदस्य प्रोमिला की कोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से सुना और लड़के के परिवार वालों को जून महीने में शादी की तारीख तय कर आयोग को सूचित करने को कहा। आयोग ने इस मामले को सुलझाते हुए लड़के के परिजनों को शादी के लिए लिए राजी करवा दिया। कोर्ट में लड़के के माता-पिता भी मौजूद थे। राज्य महिला आयोग की कोर्ट में बुधवार को सुनवाई के लिए 23 मामले लगे थे। पहले दिन की कोर्ट में शिमला के अलावा सोलन और बिलासपुर के मामलों की सुनवाई की गई। महिला आयोग की अध्यक्ष जैनब चंदेल ने बताया कि पहले दिन की कोर्ट में 23 में से 11 मामलों में ही दोनों पक्ष मौजूद रहे। जबकि 12 मामलों में कोई भी पक्ष मौजूद नहीं रहा। महिला आयोग ने अनुपस्थित रहे मामलों में फिर से नोटिस जारी करने के निर्देश भी जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें