फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की परमिट फीस बढ़ाएगी सरकार

Tue, 27 May 2014 05:36 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल सरकार ने प्रदेश में चलने वाले और ऑल इंडिया परमिट वाले वाहनों की परमिट फीस बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके लिए मोटर व्हीकल रूल्स 1999 को संशोधित करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए आम लोगों से एक माह के भीतर कमेंट मांगे गए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन

लाइट गुड्स मोटर वाहनों के लिए परमिट की पहले साल की नियमित फीस 400, सालाना नवीकरण फीस 250, मध्यम सामानवाहक वाहनों के लिए नियमित फीस 600, नवीकरण फीस 500, भारी सामानवाहक वाहनों के लिए नियमित फीस 900, नवीकरण फीस 750, अनुबंध कैरेज कैब के लिए क्रमश: 200 और 225 करने की तैयारी है। 30 सीटों से कम अनुबंध कैरेज बसों के लिए इसे क्रमश: 3000 और 2500 तथा इससे अधिक सीटों वाली अनुबंध कैरेज बसों के लिए इसे 3000 और 2500 करने की तैयारी है। इसे ऑल इंडिया परमिट वाले वाहनों को जो हिमाचल में चलेंगे, उनके लिए भी परमिट फीस में बढ़ोतरी होगी। इनमें 12 से अधिक यात्रियों की क्षमता वालों के लिए सामान्य वाहनों को 2000, सेमी-डीलक्स को 4000 रुपये, एयर कंडीशंड को 6500 रुपये प्रतिदिन करने की तैयारी है। लाइट गुड्स मोटर वाहनों के लिए टेंपरेरी परमिट की दरख्वास्त की फीस टेंपरेरी फीस 50, नियमित की 100, मध्यम एवं भारी सामान वाहक वाहनों के लिए टेंपरेरी परमिट की 100, नियमित की 200, अनुबंध कैरेज कैब के लिए टेेंपरेरी परमिट की 50, नियमित की 100, अनुबंध कैरेज बसों की टेंपरेरी परमिट की 100 और नियमित की 200 रुपये करने की तैयारी है। विशेष परमिट के लिए टेंपरेरी को 10 और नियमित को 200 रुपये करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें