फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मंडी की ओर न देखे कोई राजपरिवार : रामस्वरूप

Fri, 23 May 2014 05:32 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। मंडी से भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा वीरवार को चुनाव जीतने के बाद पहली बार शिमला पहुंचे। प्रदेश कार्यालय दीपकमल में सांसद रामस्वरूप शर्मा का स्वागत शिमला के विधायक सुरेश भारद्वाज के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया। रामस्वरूप शर्मा कार्यकर्ता के रूप में लंबे अरसे से दफ्तर को संभालते रहे हैं, लेकिन अब वह नेता के रूप में दिखे। भाजपा कार्यकर्ता मुख्य सड़क से कार्यालय तक उन्हें कंधों पर उठाकर लाए।
विज्ञापन

शिमला के विधायक सुरेश भारद्वाज ने कहा कि मंडी की जनता ने भाजपा के एक सामान्य कार्यकर्ता और जमीन से जुडे़ व्यक्ति को अपना सांसद बनाकर दिल्ली भेजा है। ये हिमाचल से रजवाड़ाशाही को समाप्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इसके लिए भाजपा मंडी की जनता की ऋणी रहेगी। यह भाजपा में ही संभव है कि एक सामान्य कार्यकर्ता को टिकट दिया और सांसद बनाकर दिल्ली भेजा।
सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, नरेंद्र मोदी, लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती के आभारी हैं, जिन्होंने एक सामान्य कार्यकर्ता पर भरोसा किया। मंडी के लोग वर्षों से राजा-महाराजाओं से तंग आ चुके थे। नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने को आतुर जनता ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह की ओर नहीं देखा। अब वह कोशिश करेंगे कि कोई राजपरिवार मंडी की ओर न देखे। लोगों ने इस बार बोल्ड फैसला लिया है, इसलिए उन्हें निराश नहीं करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष कपिल सूद, हमीरपुर के संगठन मंत्री संजीव कटवाल, जिलाध्यक्ष मदन शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुनील ठाकुर आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें