फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात डिप्टी रेंजर का प्रमोशन, मिली तैनाती

Thu, 22 May 2014 05:33 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश के सात डिप्टी रेंजर को प्रमोशन करके रेंजर बना दिया गया है। मंगलवार को उन्हें तैनाती भी दे दी गई। इसमें दिलीप सिंह को भरमौर (चंबा), जगत राम को भरवाईं ऊना, रूप सिंह को रेणुकाजी, सुभाष चंद्र को पालमपुर, अमर चंद्र को सेराज, चमन सिंह को डलहौजी और सरदार सिंह को बनीखेत में तैनाती दी गई। इसके अलावा रेंजर बाल किशन को चंबा से भरमौर, राम सरन को चंबा, वेद ब्यास को चकोली और बालिक राम को चंबा में स्थानांतरण किया गया है। पीसीसीएफ आरके गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में आदर्श आचार संहिता खत्म होने के बाद यह आदेश जारी किया गया है। इस आदेश को तुरंत प्रभाव से क्रियान्वित करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें