फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मई तक खोलें रोहतांग दर्रा

Fri, 02 May 2014 05:30 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र चौहान ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे चुनावों को देखते हुए तीन मई तक रोहतांग दर्रे को बहाल करें। इसके साथ प्रदेश की अन्य बंद पड़ी सड़कों को भी खोला जाए। जिससे चार मई से इन क्षेत्रों में पोलिंग पार्टियों की रवानगी सुनिश्चित की जा सकें।
विज्ञापन

लाहौल स्पीति, किन्नौर, कांगड़ा, मंडी और शिमला की लगभग दो दर्जन से अधिक सड़कें अभी भी बंद पड़ी हैं। इसमें लाहौल स्पीति का रोहतांग दर्रा भी शामिल है। पिछले कुछ दिनों से मौसम लगातार साफ हो रहा है। इसको देखते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने रोहतांग सहित सभी सड़कों को खोलने के लिए कहा है, जिससे हर हाल में चार मई से पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हो सके। निर्वाचन अफसरों की कोशिश है कि पैदल चलने वाले मतदान बूथों के लिए चार मई से हिमाचल में पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू कर दी जाए। इसके बाद पांच और छह मई को कम दूरी वाले मतदान बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां भेजी जाएंगी।
-
हिमाचल में बंद पड़ी सड़कों को खोलने का काम तेजी से चल रहा है। बीआरओ और लोक निर्माण विभाग को तीन मई तक सभी सड़कों को खोलने के लिए कहा गया है, जिससे मतदान में किसी प्रकार की अड़चन न खड़ी होने पाए। -- नरेंद्र चौहान, मुख्य निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन

-
आज से बंटने लगेंगी वोटर पर्ची
शिमला। हिमाचल प्रदेश में फोटो युक्त वोटर पर्ची बंटने का काम शुक्रवार से शुरू हो जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश भर में तैनात बूथ लेबल आफिसर (बीएलओ) को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंचकर वोटरों को फोटो युक्त पर्चियां देने का काम शुरू कर दें, जिससे मतदाता बूथ पर पहुंचकर आसानी से मतदान कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें