फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल फ्री नंबर से करें कंट्रोल रूम में शिकायत

Thu, 24 Apr 2014 05:30 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल में लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों पर पैनी नजर रखने के लिए सभी जिलों में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से सभी जिलों के लिए टोल फ्री नंबर जारी किए गए हैं, जिस पर 24 घंटे शिकायत की जा सकती है। पेड़ न्यूज से लेकर शराब और नगदी बांटने तक की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन

प्रदेश में सात मई को चुनाव होने है। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई हैं। प्रत्याशियों की ओर से चुनाव प्रचार तेज कर दिए गए हैं। अपने पक्ष में माहौल तैयार करने के लिए प्रत्याशी किसी भी हद तक जा सकते हैं। ऐसे में प्रत्याशियों और उनके कार्यकर्ताओं पर पैनी नजर रखने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जनता से अपील की है। साथ ही हर तरह की सूचना टोल फ्री नंबर पर देने का अनुरोध किया है, जिससे साफ सुथरा चुनाव हो सके।
विज्ञापन

-
जिला टोल फ्री नंबर
बिलासपुर 18001808020
चंबा 18001808016
हमीरपुर 18001808019
कांगड़ा 18001808017
किन्नौर 18001808023
कुल्लू 18001808027
लाहौल- स्पीति 18001808028
मंडी 18001808024
शिमला 18001808085
सिरमौर 18001808412
सोलन 18001808566
ऊना 18001808018
सीईओ कार्यालय 1950
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें