फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 मई के बाद जाएंगे वीरभद्र : पुंज

Fri, 18 Apr 2014 05:33 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं हिमाचल प्रभारी बलबीर पुंज ने दावा किया कि 16 मई को चुनाव नतीजे आने के साथ ही केंद्र में नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एनडीए की सरकार बनेगी। इसके बाद हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को भी कुर्सी से हटना होगा। पुंज ने कहा कि वीरभद्र सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला ओपन एंड शट केस है। इसकी स्वतंत्र जांच का परिणाम या तो वीरभद्र सिंह के इस्तीफे के रूप में होगा या फिर उन्हें हटाया जाएगा। नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचारियों के खिलाफ समयबद्ध कार्रवाई का वादा किया है। हम इस वादे को पूरा करवाएंगे।
विज्ञापन

पुंज ने एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा ने ये कभी नहीं कहा कि हम सरकार गिराएंगे। मुख्यमंत्री के हटने के बाद सरकार रहती है या खुद गिरती है, ये कांग्रेस पार्टी को देखना है। बलबीर पुंज ने लोकसभा चुनाव को लेकर दो भविष्यवाणियां भी की। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में एक तो भाजपा पहली बार कांग्रेस से ज्यादा मत प्रतिशत हासिल करेगी और दूसरी कांग्रेस सबसे कम सीटें नई लोकसभा में लेकर आएगी। पुंज ने कहा कि यूपीए सरकार के दौरान केंद्र में सरकार नाम की कोई चीज नहीं थी। प्रधानमंत्री की हैसियत क्या थी, ये बारू और पीसी पारेख की किताबों से साफ हो गया है। ऐसे में कांग्रेस और यूपीए को हार सामने दिख रही है।
हिमाचल भाजपा प्रभारी ने कहा कि राज्य में भाजपा चारों लोकसभा सीटें जीतकर नया रिकार्ड बनाएगी। मंडी में रामस्वरूप शर्मा को कमजोर प्रत्याशी आंकने पर पुंज ने कहा कि 16 मई के नतीजे इस आकलन को भी गलत सिद्ध करेंगे। वह भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र कश्यप का नामांकन भरवाने शिमला आए थे। प्रेस वार्ता में उनके साथ भाजपा महामंत्री डा. राजीव बिंदल, विधायक सुरेश भारद्वाज, भाजपा उपाध्यक्ष नरेंद्र बरागटा, प्रवक्ता गणेश दत्त और राज्यसभा सांसद विमला कश्यप भी मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें