शिमला। बद्दी यूनिवर्सिटी ऑफ इमर्जिंग टेक्नालॉजी एंड साइंसेज मखनुमाजरा बद्दी में सरकार ने 28 कोर्सों को मंजूरी दी है। सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। सबसे ज्यादा 13 कोर्स इंजीनियरिंग के हैं। सरकार ने यह मंजूरी 2014-15 सत्र के लिए दी है। इंजीनियरिंग के 13 कोर्सों में बीटेक - सीई, एमई, ईसीई, ईई, सीएसई, आईटी, एमटेक मॉड्यूलर - सीएसई, एमई, ईसीई, ईई, एमटेक पॉवर इलेक्ट्रानिक्स एंड ड्राइव्स, एमटेक पॉवर सॉफ्टवेेयर इंजीनियरिंग और एमटेक रोबोटिक्स एंड आटोमेशन हैं। मैनेजमेंट के कोर्सों में एमबीए, बीबीए, कामर्स में बीकॉम, आईटी में एमसीए, बीसीए, फार्मेसी में बी-फार्मा, एम-फार्मा, एमएससी केमिस्ट्री, एमएससी मैथ, साइंस में बीएससी नॉन मेडिकल, बीएएससी मेडिकल टेक्नालॉजी, रेडियोलॉजी एंड इमेजिंग कोर्स करवाए जा रहे हैं। स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड इमर्जिंग टेक्नालॉजी में एमटेक सिविल इन स्ट्रक्चर इंजीनियरिंग रेगुलर और एमटेक इन प्रोडक्शन इंजीनियरिंग कोर्स करवाए जा रहे हैं। स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग में बी आर्किटेक्चर कोर्स करवाए जा रहे हैं। प्रधान सचिव शिक्षा ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।