फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन से विकास की बात कर रही कांग्रेस

Tue, 15 Apr 2014 05:32 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। भाजपा ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं के विकास के नाम पर वोट की खिल्ली उड़ाते हुए कहा कि वह कौन सा विकास है, जिसके नाम पर वोट मांगे जा रहे हैं। पार्टी ने कहा कि कांग्रेस का हर नेता विकास के नाम पर वोट देने की बात कर रहा है। प्रेस बयान में पार्टी प्रवक्ता गणेश दत्त ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस का विकास जनता ने देख लिया है। सड़कों पर गड्ढों का विकास, सस्ते राशन के अभाव का विकास, कर्मचारियों के थोक तबादलों का विकास और गैस सिलेंडर 450 रुपये से सीधा 1300 रुपये का होने के कारण इसके रेट में विकास। यदि कांग्रेस पार्टी का यही विकास है तो कांग्रेस को कितने वोट मिलेंगे, ये सब जानते हैं।
विज्ञापन

भाजपा ने कहा कि हिमाचल में सरकार ने कर्ज लेने में विकास किया है। एक वर्ष में 4 हजार करोड़ का लोन लेना सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि रही है। भविष्य में और उधार लेने की योजना है। पार्टी ने कहा कि अब कांग्रेस विकास का नाम लेती है तो जनता के मन में डर बैठने लगता है कि अब कौन सा नया विकास होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें