फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस टिकट पर फैसला किसी भी समय

Sat, 12 Apr 2014 05:31 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। सुजानपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस टिकट पर फैसला किसी भी समय हो सकता है। भाजपा टिकट की घोषणा के बाद अब कांग्रेस को ही इस सीट से विधानसभा प्रत्याशी को लेकर निर्णय लेना है। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक तय हुई थी, मगर यह रद्द कर दी गई। इसी में अन्य प्रदेशों के विधानसभा उपचुनावों सहित हिमाचल की सुजानपुर सीट पर भी फैसला होना था। इसके बाद अब आगामी बैठक शनिवार को प्रस्तावित है। सुजानपुर से टिकट के लिए अनिता राणा का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। वह हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी राजेंद्र राणा की पत्नी हैं। इसके अलावा पूर्व विधायक अनिता वर्मा और कुलदीप पठानिया सहित कई अन्य आवेदक भी टिकट की आस में हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि टिकट पर फैसला किसी भी समय हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें