फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिता राणा को टिकट देने की तैयारी में कांग्रेस

Mon, 07 Apr 2014 05:30 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजेंद्र राणा के इस्तीफे से खाली हुई सुजानपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस उनकी पत्नी अनिता राणा को टिकट देने की तैयारी में दिख रही है। अनिता राणा को टिकट दिलाने के संकेत वीरभद्र सिंह और सुखविंद्र सिंह सुक्खू की विचार-मंत्रणा के बाद मिले हैं। आलाकमान को भेजे जा रहे तीन नामों के पैनल में राजेंद्र राणा की पत्नी अनिता राणा का नाम सबसे ऊपर बताते हैं। इस पैनल को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को शॉर्ट लिस्ट कर लिया है। इसे एक-दो दिन में दिल्ली भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विश्वस्त सूत्रों की मानें तो सरकार और पार्टी प्रमुख ने जिन तीन नामों का पैनल बनाया है उसमें अनिता राणा के अलावा पूर्व विधायक अनिता वर्मा और कुलदीप सिंह पठानिया के नाम भी हैं। अनिता राणा ने टिकट के लिए आवेदन करने से पहले ही कांग्र्रेस की सदस्यता भी ले ली थी। राणा ने कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए यहां जो त्याग किया, उसका लाभ उनकी पत्नी को देने की तैयारी चल रही है।
सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को राजीव भवन शिमला में माना है कि वह वीरभद्र सिंह के साथ विचार-विमर्श करने के बाद तीन नामों का एक पैनल दिल्ली भेजने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें