फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वोत्तर राज्य हिमाचल से सीख रहे सेब बागवानी

Fri, 28 Mar 2014 05:34 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। पूर्वोत्तर राज्य हिमाचल से सेब बागवानी सीख रहे हैं। उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के बागवान तो पहले ही बागवानी के आधुनिक तरीकों को लेकर हिमाचल से प्रशिक्षण ले रहे हैं। अब अरुणाचल, सिक्किम, मेघालय और मणिपुर भी शामिल हो गए हैं। इससे राज्य के एकमात्र बागवानी विश्वविद्यालय नौणी के विशेषज्ञों की जिम्मेवारियां बढ़ गई हैं। कभी ये पूर्वोत्तर राज्यों केे दौरे कर रहे हैं, तो कई बार हिमाचल में ही प्रशिक्षण दे रहे हैं। अरुणाचल प्रदेश सेब उगाने में विशेष दिलचस्पी ले रहा है। यह राज्य तो सेब बागवानी की तकनीकी के लिए पिछले कुछ वर्षों से ही हिमाचल से ज्ञानार्जन कर रहा है। अब सिक्किम, मेघालय और मणिपुर भी सेब उगाने में दिलचस्पी लेने लगे हैं। दिलचस्प यह है कि जम्मू-कश्मीर में सेब की पैदावार हिमाचल से दोगुनी होती है, लेकिन यह सेब उत्पादन की आधुनिक तकनीकों में हिमाचल से पीछे है। हिमाचल टिश्यू कल्चर और क्लोनल रूट स्टॉक आधारित विदेशों मेें परिष्कृत लो चिंलिग सेब किस्मों को उगाने में खूब आगे बढ़ने लगा है। उत्तराखंड ने तो सेब बागवानी में हाल में कदम तेज किए हैं। ये दोनों पड़ोसी राज्य तो अपने विशेषज्ञों और बागवानों को ज्यादातर हिमाचल ही भेज रहे हैं। पूर्वोत्तर राज्यों के बागवानी महकमों और बागवानों की हिमाचल का विशेषज्ञों को अपने यहां ही बुलाने पर जोर रहता है।
विज्ञापन

कोट्स----------
‘अरुणाचल, सिक्किम, मेघालय और मणिपुर के लिए विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों को नियमित भेजा जा रहा है। पांच-छह विशेषज्ञों को तो बाकायदा एंपैनल किया गया है। पूर्वोत्तर प्रांत ही नहीं, स्वयं जम्मू-कश्मीर और पड़ोसी राज्य उत्तराखंड भी हिमाचल से सेब बागवानी के नए तौर-तरीके सीख रहे हैं।’
विज्ञापन

डा. विजय सिंह ठाकुर, कुलपति, नौणी विवि, सोलन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें