शिमला। अगर आप एचआरटीसी की बसों को लेकर कोई शिकायत करना चाहते हैं या फिर इनकी सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सुझाव देना चाहते हैं तो 51969 नंबर पर एसएमएस करें। यह एसएमएस एक दिए गए प्रारूप पर करना होगा। यह फीडबैक सिस्टम एचआरटीसी ने तैयार किया है। इसे आम आदमी को इस्तेमाल के लिए जारी कर दिया गया है।
हिमाचल पथ परिवहन निगम ने आम आदमी के लिए एसएमएस आधारित फीडबैक सिस्टम तैयार किया है। कोई भी यात्री या सामान्य जन अपने फीडबैक, सुझावों और शिकायतों को एसएमएस आधारित फीडबैक सिस्टम पर जारी कर सकते हैं। इसके तहत लोगों को
HP HRTC फॉरमेट पर 51969 नंबर पर एसएमएस भेज सकते हैं। हिमाचल के लोगों को इस नंबर पर एसएमएस के माध्यम से सुझाव भेजने को कहा गया है। इससे एचआरटीसी अपनी कार्यकुशलता में अधिक सुधार कर सकती है। यह जानकारी देेते हुए एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक आरएन बत्ता ने कहा कि एसएमएस 140 शब्दों से ज्यादा न हो।