फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह रिमझिम, शाम होते-होते झमाझम

Tue, 25 Mar 2014 05:33 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। रविवार रात से हो रही बारिश ने राजधानी शिमला में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है। सोमवार सुबह के समय शहर में रिमझिम बारिश हुई। शाम होते-होते तेज बारिश ने लोगों को परेशानी में डाल दिया। तापमान में गिरावट से शहर ठंड की चपेट में है। स्कूली बच्चे भीगते हुए घर पहुंचे। दिनभर बारिश से सड़कें पानी से लबालब भर गईं। ढली, संजौली, छोटा शिमला, न्यू शिमला, बालूगंज सहित शहर के कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव के कारण वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

बारिश ने नगर निगम के इंतजामों की पोल भी खोली। दोपहर बाद तेज बारिश से नालियां बंद हो गईं और पानी खुले में बहने लगा। पानी के साथ कूड़ा कर्कट भी बहकर सड़क पर आ गया। सड़कों पर बार-बार जाम की स्थिति रही। शहर को पानी की आपूर्ति करने वाली योजनाओं में भी गाद भर गई है। मंगलवार को शहर में जलापूर्ति पर संशय है। हालांकि नगर निगम और आईपीएच ने शहर में पर्याप्त मात्रा में जलापूर्ति का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें