फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव से पहले बिजली कर्मियों को तोहफा

Wed, 05 Mar 2014 05:31 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड कर्मियों को तोहफा मिला है। विद्युत बोर्ड ने अपने 20 हजार कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 80 से बढ़ाकर 90 प्रतिशत कर दिया है। मंगलवार को बोर्ड प्रबंधन की ओर से इस बारे में आदेश जारी कर दिया है। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जुलाई 2013 से मिलेगा। कर्मचारियों को मार्च का वेतन बढ़े हुए महंगाई भत्ते के साथ मिलेगा, जबकि आठ महीने का एरियर जीपीएफ में जमा होगा। इससे बोर्ड पर लगभग 33 करोड़ का सालाना वित्तीय बोझ पड़ेगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने एक माह पहले ही कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा दिया था, लेकिन विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिला था। बिजली कर्मियों की ओर से महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग की जा रही थी। बोर्ड प्रबंधन ने मंगलवार को 10 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया। बोर्ड के प्रबंध निदेशक पीएस नेगी ने बताया कि बिजली कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया गया है। बिजली इंपलाइज यूनियन के महासचिव हीरा लाल वर्मा ने बोर्ड प्रबंधन के निर्णय का स्वागत किया है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें