फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकसाथ होंगे दो नोबेल पुरस्कार विजेता

Tue, 04 Mar 2014 05:31 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दो नोबेल पुुरस्कार विजेता एक साथ दिखाई दे सकते हैं। 19 मार्च को होने वाले समारोह में बौद्ध गुरु दलाईलामा मुख्य अतिथि होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने साइंस क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार हासिल कर चुके डा. आरके पचौरी को कार्यक्रम में लाने की तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग से सेवानिवृत्त हुए इतिहासकार प्रो. एसआर मेहरोत्रा को भी सम्मानित करने की तैयारी की है। बौद्ध गुरु दलाईलामा और इतिहासकार प्रो. एसआर मेहरोत्रा को डीलिट की मानद डिग्री से सम्मानित किया जाना प्रस्तावित है। साथ ही नोबेल पुरस्कार विजेता आरके पचौरी को साइंस क्षेत्र में दिए योगदान के लिए डीलिट डिग्री देने की तैयारी शुरू की है। उधर, प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एडीएन बाजपेयी ने बताया कि बौद्ध गुरु दलाईलामा और इतिहासकार एसआर मेहरोत्रा को डीलिट की मानद डिग्री से सम्मानित किया जाएगा। नोबेल पुरस्कार विजेता आरके पचौरी को साइंस विषय की मानद डिग्री से सम्मानित करने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें