फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम चुनाव से पहले कैबिनेट बैठक आज

Tue, 04 Mar 2014 05:31 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। लोकसभा चुनावों की घोषणा से पहले हिमाचल सरकार के मंत्रिमंडल की अहम बैठक मंगलवार को होने जा रही है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह मंडी के दौरे से सोमवार शाम को शिमला लौट आए हैं। मंगलवार सुबह कैबिनेट की बैठक की वह अध्यक्षता करेंगे। इसमें मुख्यमंत्री की लोक लुभावन बजट घोषणाओं पर मुहर लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन

वीआईपी लालबत्तियों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सामने आई स्थिति पर भी मंत्रिमंडल चर्चा करेगा। इधर, राज्य में वाटर एटीएम स्थापित करने की योजना को भी मंजूरी दी जा सकती है। इस स्कीम को लेकर आईपीएच एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट जारी करेगा। इसके लिए दो कंपनियों ने आवेदन किया हुआ है। पहले चरण में राज्य के पर्यटन केंद्रों में वाटर एटीएम स्थापित होंगे। हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रानिक्स डेवलपमेंट कारपोरेशन के कर्मचारियों को एक्सग्रेसिया देने पर भी मंत्रिमंडल फैसला लेगा। इस प्रस्ताव को इससे पहले वित्त विभाग ने खारिज कर दिया था।
इधर, लोकसभा चुनाव से पहले निगम और बोर्डों में ताजपोशी की फाइलें भी दोबारा दौड़ पड़ी हैं। सोमवार को नाचन के कांग्रेस नेता टेकचंद डोगरा को एससी-एसटी कारपोरेशन में और हरीश जनार्था को एचपीटीडीसी में नियुक्त करने के लिए सचिवालय में फाइल शुरू हुई। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम और एचआरटीसी में भी नई नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू होने की चर्चा सचिवालय में है। हालांकि, शाम तक इस बारे में आर्डर जारी नहीं हो पाए थे।
विज्ञापन


इनसेट
प्रशासनिक फेरबदल भी संभव
लोकसभा चुनावों के ऐलान से पहले राज्य में हल्का प्रशासनिक फेरबदल भी संभव है। हाल ही में रिटायर हुए दो आईएएस अफसरों अजय भंडारी और आरएस गुप्ता का काम अभी दिया जाना है। सरकार के छह आईएएस अधिकारी अप्रैल 2014 तक इंडक्शन ट्रेनिंग में दो दिन पहले रवाना हुए हैं। इस लिहाज से भी फेरबदल करना होगा। ये आदेश मंगलवार को जारी हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें