फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले सेमेस्टर में 31 तक लेना होगा दाखिला

Sun, 22 Dec 2013 05:47 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। रूसा के तहत प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में बैठे तीनों संकाय के छात्रों के लिए कॉलेजों में रोल ऑन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सभी छात्रों को 31 दिसंबर तक मेजर विषय के शिक्षकों के पास नाम दर्ज करवाकर रोल ऑन एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके लिए कॉलेज स्तर पर तिथि निर्धारित की गई है। कन्या महाविद्यालय में रोल ऑन के लिए 23, 24 और 26 दिसंबर की तिथि तय की गई है। प्राचार्य प्रो. मीरा वालिया ने कहा कि इसके लिए फार्म तैयार किया है। इसमें विषय, रोल नंबर जैसी आवश्यक सूचनाओं को भरकर अपने मेजर विषय के शिक्षक के पास फीस जमा करवाने के बाद जमा करवाना होगा। कोटशेरा कॉलेज में भी रोल ऑन के लिए प्राचार्य डा. उमा रणदेव ने तिथि तय कर दी है। प्रथम सत्र से दूसरे में जाने वाले छात्रों को 26 से 30 दिसंबर तक हर हाल में रोल ऑन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। संजौली कॉलेज प्राचार्य डा. जेएस नेगी का कहना है कि रोल ऑन के लिए छात्रों को अपना नाम मेजर विषय के हिसाब से शिक्षकों के पास दर्ज करवाना होगा। 31 दिसंबर तक यह प्रक्रिया पूरी की जानी है। 1 फरवरी से दूसरे सत्र की कक्षाओं में बैठने की अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन

------------------
छात्र बदल सकेंगे विषय
रूसा के तहत दूसरे सेमेस्टर के लिए रोल ऑन होने वाले छात्र मेजर और माइनर विषय को छोड़ कर कंपलसरी, हॉबी विषयों को बदल सकते हैं। उनके पास इस सिस्टम के तहत विकल्प रहेगा। हालांकि विषय बदलने की प्रक्रिया कक्षाएं शुरू होने के समय भी पूरी की जा सकती है। फिलहाल 31 दिसंबर तक रोल ऑन होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें