फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो फुटेज से लुटेरों की तलाश

Thu, 25 Jul 2013 05:33 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। बौंदरा मंदिर में करोड़ों की लूट और हत्या के मामले में आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस वीडियो फुटेज भी खंगाल रही है। लूट को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया है। इसके पीछे प्रोफेशनल अपराधियों का हाथ माना जा रहा है। इलाके में बीते एक माह से रह रहे प्रवासियों पर पुलिस की खास नजर है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक दुल्लर दिशा-निर्देश देकर वापस लौट आए हैं।
विज्ञापन

ऐतिहासिक मंदिर में सोमवार रात लुटेरों ने चौकीदार हीरालाल की हत्या कर करोड़ों की संपदा लूट ली। इसमें मंदिर की मुख्य मूर्ति समेत अष्टधातु की मूर्तियां, सोने-चांदी के जेवरात इत्यादि शामिल हैं। लुटेरे तीन गेट तोड़ने के बाद मुख्य पालकी को लूटने में कामयाब हो गए, लेकिन गर्भ गृह के दरवाजे को नहीं तोड़ पाए। गर्भ गृह में देवता का सदियों से जमा अकूत खजाना है। पुलिस वारदात की सूचना देर से मिलने के कारण समय रहते सभी रास्तों को सील नहीं कर पाई। अंदेशा जताया जा रहा है कि लुटेरे सीमा लांघ गए हैं। पुलिस इस दिशा में जांच कर रही है कि कुछ माह में इस इलाके के आसपास कितने बाहरी लोग आए थे। एसपी अभिषेक दुल्लर ने कहा कि अब तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है, प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें