फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाइट में डाली नाटी, भंगड़ा-डांडिया ने भी मोहा मन

Fri, 03 May 2013 05:30 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। एक छत के नीचे कई राज्यों की सांस्कृतिक झलक देखने वालों के दिल को छू गई। मौका था घणाहट्टी शामलाघाट में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में जेबीटी प्रशिक्षुओं के द्विवार्षिक पुरस्कार वितरण और विदाई समारोह का। किसी ने यहां पहाड़ी नाटी डाली तो किसी ने पंजाब का भंगड़ा और गुजरात का डांडिया दिखाकर समां बांध दिया। राजस्थानी नृत्य पर भी दर्शकों ने जमकर तालियां पीटीं।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य सीपी गरेरा ने दीप जलाकर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत भावना, ज्योति, कविता ने सरस्वती वंदना से किया। दीपिका कौशल एवं रीना शर्मा ने मंच संभाला। कार्यक्रम में ‘किंदे ला चाली भागीरथिए’ पहाड़ी गीत पर कांता, सविता, नीरज, मनका व साथी प्रशिक्षुओं ने नाटी डाली। रेखा, सुनीता, मीनाक्षी व साथी प्रशिक्षुओं ने ‘घुंघट में चांद होगा’ पर डांडिया किया। कविता मोनिका, रेणु, किरण, ज्योति ने भंगड़े कर धमाल मचाया। हर्षा ने राजस्थानी नृत्य पर तालियां बटोरीं।
प्रवक्ता नीति गुप्ता, विजय लक्ष्मी एवं वर्षा सूद, वरिष्ठ प्रवक्ता राजेश कपाटिया ने प्रशिक्षुओं को उनकी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रवक्ता अनीता शर्मा ने जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। अंत में संस्थान के प्रधानाचार्य सीपी गरेरा ने शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे प्रशिक्षुओं को पुरस्कार देकर नवाजा। जेबीटी प्रथम वर्ष में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाने वाले गुलशन शर्मा, अलका दीपिका और शंभू को पुरस्कार दिए गए। सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु का पुरस्कार गोपाल, छात्रा में नीशा शर्मा को मिला। वर्ष भर सराहनीय कार्य करने के लिए देवेंद्र शर्मा, कमल और विनोद को विशेष पुरस्कार से नवाजा गया। महिला दिवस पर आयोजित गतिविधियों में पुरस्कार पाने वाली दीपिका कौशल और मनीषा शर्मा को भी पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें