फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बसों में सवारी नहीं बैठाएगा एचआरटीसी

Fri, 03 May 2013 05:30 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। एचआरटीसी की स्कूल बसों में आम सवारियों को नहीं बैठाया जाएगा। प्राइवेट बस आपरेटरों की शिकायत के बाद क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कैप्टन रमन कुमार शर्मा ने एचआरटीसी कर्मचारियों को इसे लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही आरटीओ ने आपरेटरों को ज्वाइंट टाइम टेबल पर बसें चलाने को तैयार रहने के लिए भी आगाह किया है।
विज्ञापन

वीरवार को निजी बस आपरेटरों का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष सुनील शर्मा व शिमला यूनिट के अध्यक्ष जितेंद्र राणा की अध्यक्षता में आरटीओ शिमला से मिला। बस आपरेटरों ने बताया कि स्कूल टाइम पर चल रही बसों व डीजल भरवाने ढली जाने वाली बसों में बिना रूट परमिट सवारियां बैठाई जा रही हैं। इसके अलावा 42 सीटर बसें बिना अनुमति शहर में प्रवेश कर रही हैं। इतना ही नहीं, प्राइवेट बसों को ओल्ड बस स्टैंड में काउंटर भी नहीं लगाने दिया जा रहा। आपरेटरों की मांग पर आरटीओ ने स्कूल बसों में सवारियां न बैठाने और बस स्टैंड में प्राइवेट बसों को काउंटर देने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बैठक में प्राइवेट बस आपरेटर यूनियन सदस्य राजीव गुप्ता, धीरज अवस्थी, विरेंद्र राणा, श्याम गुप्ता, विपिन ठाकुर, सुरेश कुमार, हरि कृष्ण व जय प्रकाश मौजूद रहे।
---------------------------------------
नहीं छेड़ा जाएगा एचआरटीसी का टाइम टेबल
एचआरटीसी के टाइम टेबल में कोई फेरबदल नहीं होगा। निगम की मांग पर नए रूट परमिट भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। प्राइवेट बस आपरेटरों को ज्वाइंट टाइम टेबल के अनुसार ही बसें चलानी होंगी। टाइम टेबल की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- कैप्टन रमन कुमार शर्मा
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी

नए परमिट लेंगे, संशोधन भी कराएंगे
एचआरटीसी बसें परमिट के आधार पर ही चल रही हैं। स्कूलों से वापस लौटने वाली बसें रूट परमिट के आधार पर टाइम के हिसाब से रूट बोर्ड लगाकर चलेंगी। यदि जरूरत पड़ी तो नए परमिट भी लिए जाएंगे और परमिट में संशोधन भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

- देवासेन नेगी
क्षेत्रीय प्रबंधक, लोकल यूनिट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें