फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा

Sat, 13 Apr 2013 05:30 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। नवरात्र के दूसरे दिन देवी मंदिरों में मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा-अर्चना की गई। तारा देवी मंदिर में सुबह छह बजे से ही भक्तों की भीड़ बढ़ना शुरू हो गई। तूने मुझे बुलाया शेरां वालिये... के जयकारों से मंदिर गूंज उठा। शिमला के सभी देवी मंदिरों में शुक्रवार को भक्तों के लिए विशेष बंदोबस्त किए गए थे। मंदिरों के लिए एचआरटीसी ने अतिरिक्त बसें चलाईं। उधर, कालीबाड़ी मंदिर, वैष्णो देवी गुफा मंदिर, जाखू मंदिर, कामना देवी और राम मंदिर में भी नवरात्र के दूसरे दिन भक्तों का सैलाब उमड़ आया।
विज्ञापन

तारा देवी मंदिर में मेले जैसा माहौल रहा। तारा देवी में मां के दर्शनों के लिए 300 मीटर से अधिक लंबी कतार लग गई। मंदिर परिसर में पूरा दिन परंपरागत वाद्य यंत्रों की धुनों के बीच भक्तों ने मां की पूजा-अर्चना की। पार्किंग में स्थान न मिलने के कारण श्रद्धालुओं को सड़क के किनारे ही वाहन पार्क करने पड़े। तारा देवी मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले लोग यहां स्थित पेड़ों पर चुन्नी बांधते हैं। मान्यता है कि मंदिर के बगल में लगे पेड़ों पर चुन्नी बांधने से मनचाही मुराद पूरी होती है। क्योंथल रियासत के समय तारा देवी में राजा जुन्गा ने मां तारा की प्रतिष्ठा करवाई थी। 1987 में मंदिर ट्रस्ट के माध्यम से सरकार के अधीन हो गया। 1992-93 में मंदिर तक सड़क पहुंचने के बाद इसका विस्तार कराया। मंदिर प्रबंधक अनिल ने बताया कि नवरात्र के दौरान यहां मेले का आयोजन होता है। तारा देवी मंदिर करीब 200 साल पुराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें