फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाकी में जीती, पर वालीबाल में हारी सचिवालय की टीमें

Wed, 27 Feb 2013 05:31 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य सचिवालय की दो टीमें आजकल प्रदेश से बाहर खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रही हैं। मंगलवार का दिन इन टीमों के लिए मिला-जुला रहा। एक ओर पुणे में चल रही अखिल भारतीय वालीबाल प्रतियोगिता में लगातार दो मैच हारकर टीम बाहर हो गई, तो दूसरी ओर हाकी प्रतियोगिता में जीत के साथ टीम ने अगले राउंड में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

वालीबाल टीम के मैनेजर देवेंद्र सरस्वती ने बताया कि अपने पूल में केंद्रीय सचिवालय और आंध्रप्रदेश को हराने के बाद वालीबाल टीम केरल और पांडिचेरी से लगातार दो मैच हार गई। इससे छह टीमों के पूल से उसे बाहर होना पड़ा है। बुधवार को टीम शिमला लौट रही है। दूसरी ओर ऑल इंडिया सिविल सर्विसिज हॉकी टूर्नामेंट 25 फरवरी से 3 मार्च, 2013 तक बंगलौर में आयोजित किए जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश सचिवालय की टीम ने आज खेले गए मैच में महाराष्ट्र सिविल सर्विसिज की टीम को 3 के मुकाबले 8 गोल से हराकर अगले राऊंड में प्रवेश किया। सचिवालय की टीम के कोच मदन गोपाल वर्मा वरिष्ठ निजी सचिव हैं। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश सचिवालय हॉकी क्लब के प्रेस सचिव सुमन सिंह ठाकुर ने दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें