फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में भूकंप के झटकों से मची अफरा-तफरी

Thu, 14 Feb 2013 05:31 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। बुधवार को सुबह ग्यारह बजे भूकंप के झटकों से राजधानी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। चीख-पुकार होने लगी। हर ओर हाहाकार मच गया। चौंकिए मत, खुदा न करे पर कभी सचमुच का भूकंप आ जाए तो उससे निपटने के लिए यह मॉक ड्रिल थी।
विज्ञापन

रिज पर एक के बाद एक घायलों को लेकर एंबुलेंस की आवाजाही से अफरा तफरी का माहौल बना रहा। यहां रिलीफ कैंप में घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज, दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल, इंडस, श्रीराम अस्पताल के लिए भेजा जा रहा था। रिज पर बने कैंप में दो चिकित्सकों के साथ चार स्टाफ नर्स और सहयोगी स्टाफ तैनात रहा। यहां एंबुलेंस से रिज, जोधा निवास, लक्कड़ बाजार सहित अन्य क्षेत्रों से लाए गए घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। रिज मैदान पर भीड़ हटाने के लिए संत निरंकारी के स्वयं सेवकों का सहयोग लिया गया। कैंप में चलाए जा रहे राहत कार्यों का जायजा लेने के लिए एडीएम डीके रत्न और सहायक आयुक्त सचिन कंवल ने दौरा किया। गेयटी के सामने रिज का एक हिस्सा ढहने पर स्कैंडल प्वाइंट की ओर से कुछ समय के लिए गाड़ियों को भी रोका गया।
---------
संजौली कॉलेज शिविर में पहुंचे दर्जनों घायल
मॉक ड्रिल मेें संजौली कॉलेज में स्थापित रिलीफ कैंप में भी समिट्री और आसपास के क्षेत्र से दर्जनों मरीजों को एंबुलेंस से शिविर में लाकर प्राथमिक उपचार देने का कार्य किया गया। यहां दो चिकित्सक, चार स्टाफ नर्सें और सहयोगी स्टाफ, बीस महिला और पुरुष स्वयं सेवकों ने घायलों को कैंप तक पहुंचाया। यहां राहत कार्यों का जिम्मा नायब तहसीलदार ग्रामीण बिशन सिंह को सौंपा गया था। कैंप में पच्चीस लोगों को रिलीफ दिया गया। इनमें बेघर लोगों सहित लापता और घायल लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें