फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहमंत्री शिंदे के बयान पर भड़की एबीवीपी

Thu, 31 Jan 2013 05:30 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महानगर इकाई ने बुधवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे के हिंदू विरोधी बयान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। प्रदेश इकाई के आह्वान पर हुए इस विरोध प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी नेताओं ने गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के बयान की कड़ी निंदा की। परिषद के प्रदेश सह मंत्री अतुल शर्मा ने कहा कि उनके बयान से हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है। यूपीए सरकार के मंत्री ओसामा बिन लादेन को ओसामा जी और हाजमी को हाजमी साहब कहते हैं। वहीं, हिंदुओं को आतंकवादी कहते हैं। स्पष्ट है कि केंद्र सरकार खुलेआम आतंकवादियों को समर्थन दे रही है। उन्होंने कहा कि यदि गृहमंत्री को देश भक्ति देखनी है तो वे आरएसएस के शिविर में आएं। विद्यार्थी परिषद मांग करती है कि शिंदे अपने बयान को तुरंत वापस लें व उनको गृह मंत्री के पद से बर्खास्त किया जाए।
विज्ञापन

उन्हाेंने यह भी कहा कि 25 जनवरी को विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता सोलन में विरोध कर रहे थे तो प्रदेश सरकार के इशारे पर सात कार्यकर्ताओं पर झूठे केस बनाए गए। इसकी परिषद कड़ी निंदा करती है और मांग करती है कि झूठे केस वापस लिए जाएं। परिषद के नगर मंत्री मुनीष शर्मा ने कहा कि यदि प्रदेश सरकार केस बनाकर छात्रों के आंदोलनों को कुचलने का प्रयास करेगी तो भविष्य में प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में विश्वविद्यालय इकाई के संगठन मंत्री सन्नी शुक्ला, अध्यक्ष कुशल कौंडल, नवनीत कौशल, अर्पिता, अंशिका, सचिन ठाकुर, अभिषेक परमार, विशाल केस्टा, अजय चौहान, अंकुश और अरुण आदि ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें