शिमला। राजधानी के सरकारी सिस्टर निवेदिता नर्सिंग कालेज में शनिवार को फ्रेशर पार्टी आयोजित की गई। स्वास्थ्य निदेशक जय श्री शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ ‘मां सरस्वती वंदना’ से किया गया, जिसमें साक्षी, नंदनी, प्रिया, कौशल्या, दीक्षा आदि ने अभिनय किया। बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष की छात्राओं द्वारा माडलिंग की गई जिसमें लगभग 78 छात्राओं ने हिस्सा लिया। जिसमें निवेदिता कपूर को मिस फ्रेशर का खिताब पहनाया गया। इसके अलावा फर्स्ट रनर अप प्राची और सेकेंड रनर अप गरिमा, मिस इद अर्चना, मिस क्यूट स्माइल मीनाक्षी, बेस्ट पर्सनेलिटी हिमानी, टेलेंटिड शैलजा, मिस ब्यूटीफुल रजनी को चुना गया। ‘जरा-जरा नचके दिखा’ गाने पर छात्राओं ने डांस कर दर्शकों के होश उड़ा दिए। उसके बाद भंगड़ा डालकर शिवांगी, साक्षी, पूनम, दीपिका ने धमाकेदार प्रस्तुति दी। ‘तेरा प्यार प्यार प्यार हुक्का मार’ गाने पर डांस कर छात्राओं ने खूब तालियां बटोरीं। इसमें अदिति, भारती, दीक्षा, पूजा, अक्षिता, मनप्रीत, शिल्पा, ईशा ने अभिनय किया। ‘छमक छल्लो’ व ‘देसी गर्ल’ गाने पर बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष की छात्राओं ने प्रस्तुति दी। इसमें अंकिता, निवेदिता, स्वाति, ज्योति, सुजाता, हिमानी, निधि, दीक्षा ने तालियां बटोरीं।