फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 हजार रुपये में तीन रातें व चार दिन

Fri, 07 Dec 2012 05:30 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। नवविवाहित जोड़ों को हिमाचल के पर्यटन स्थलों की ओर आकर्षित करने के लिए हिमाचल प्रदेश पर्र्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी ) ने ‘हनीमून पैकेज’ लांच किया है। 10 हजार रुपये के इस हनीमून पैकेज में नवविवाहित जोड़ों को एचपीटीडीसी के होटलों में तीन रातें व चार दिन ठहरने की सुविधा दी जाएगी। साथ ही डबल बेड रूम के साथ ब्रेकफास्ट व डिनर भी परोसा जाएगा। इतना ही नहीं मेहमानों को दिल्ली से लाने, ले जाने की व्यवस्था भी निगम की वोल्वो बसों में की जाएगी। एचपीटीडीसी के होटलों में आक्यूपैंसी बढ़ाने के उद्देश्य से जारी किए गए इस पैकेज के तहत निगम के होटलों को शिमला, धर्मशाला/चंबा व मनाली तीन श्रेणियों में बांटा गया है।
विज्ञापन

निगम की वोल्वो बसें दिल्ली से सैलानियों को मनाली, शिमला व धर्मशाला पहुंचाऐंगी। इन्हीं वोल्वों बसों में सैलानियों को वापिस दिल्ली भी पहुंचाया जाएगा। एचपीटीडीसी के जीएम योगेश बहल ने बताया कि सैलानियों को पर्यटन विकास निगम के होटलों में ठहराव के लिए आकर्षित करने के उद्देश्य से पैकेज लांच किया गया है। 23 दिसंबर से 2 जनवरी तक को छोड़ कर आगामी 31 मार्च तक यह पैकेज लागू रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें