फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर पर बोतल मार पर्स छीन ले गया स्नेचर

Sat, 10 Nov 2012 12:00 PM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। बैंक से पैसा निकाल कर घर लौट रही युवती के सिर पर स्नेचर ने बोतल फोड़ दी। इसके बाद उसका पर्स छीनकर फरार हो गया। यह सनसनीखेज वारदात गोरखू लाज के समीप हुई। युवती एक निजी शिक्षण संस्थान की छात्रा है। राजधानी की स्मार्ट पुलिस ने स्नेचिंग की जगह चोरी का मुकदमा कायम किया है। मामले की जांच कसुम्पटी पुलिस कर रही है। मामले के जांच अफसर इस घटना पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। इस मामले में कसुम्पटी पुलिस की कार्रवाई संदेह के दायरे में हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में प्रतिभा ठाकुर निवासी मल्याणा ने कहा कि वीरवार को वह घर की ओर आ रही थी तो रास्ते में एक अज्ञात व्यक्ति ने उस पर हमला किया। इससे पहले की वह संभल पाती कि आरोपी उसका पर्स चुरा ले गया। इसमें 18180 रुपये नगद, एक मोबाइल और दो एटीएम कार्ड थे। यह वारदात गोरखू लाज के समीप हुई है। इस संदर्भ में थाना छोटा शिमला में मुकदमा दर्ज कर आगामी तफ्तीश अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें