फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेयटी की रसोई रिज पर फैला रही धुआं

Mon, 29 Oct 2012 12:00 PM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। गेयटी थियेटर की रसोई से निकलने वाले धुएं पर नगर निगम ने ऐतराज जताया है। रसोई से रिज मैदान की ओर निकलने वाले धुएं से पर्यटकों और स्थानीय लोगों को हो रही दिक्कत पर नगर निगम ने नोटिस जारी किया है। गेयटी थियेटर में चल रही रसोई एमेच्योर ड्रामेटिक क्लब की है। आरट्रैक के प्रशासनिक अधिकारी इस क्लब के सदस्य हैं।
विज्ञापन

नगर निगम आफिस से सटे गेयटी थियेटर में रिज मैदान की ओर एमेच्योर ड्रामेटिक क्लब के पास एक मंजिल है। यहां क्लब के सदस्यों के खानपान के लिए रसोई खोली गई है। रसोई से निकलने वाले धुएं का रुख रसोई संचालक ने रिज मैदान की ओर किया है। उचित बंदोबस्त के अभाव में रसोई से निकलने वाला धुआं दिन भर रिज मैदान से गुजरने वाले लोगों को दिक्कत करता है। एमेच्योर ड्रामेटिक क्लब ने यह रसोई ठेके पर दी है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने नगर निगम की स्वास्थ्य शाखा के पास अपनी शिकायत दर्ज कराई, जिस पर कार्रवाई करते हुए निगम के चीफ हेल्थ आफिसर ने एमेच्योर ड्रामेटिक क्लब को नोटिस जारी कर व्यवस्थाओं में सुधार लाने की बात कही है। नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डा. उमेश भारती ने बताया कि निगम एक्ट 1994 की धारा 189, 202, 286 अंडर सेक्शन 302 के तहत नोटिस जारी किया गया है। यह कार्रवाई आम जनता को पेश आने वाली परेशानी को देखते हुए की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें