फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला के 48 प्रत्याशियों को आयोग का नोटिस

Sat, 27 Oct 2012 12:00 PM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। जिला में चुनावी अखाड़े में उतरे 48 प्रत्याशियों के लिए जीत हार की टेंशन के साथ इस मर्तबा चुनाव आयोग की सख्ती से भी दो चार होना पड़ रहा है। शिमला से चुनावी समर में उतरे सभी प्रत्याशियों को जिला प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किए गए हैं। दो टूक शब्दों में कहा गया है कि बिना अनुमति के सरकारी और निजी स्थानों पर होर्डिंग्स व बैनर न लगाएं। संभव हो तो परमिशन लेटर की एक कापी होर्डिंग के साथ लगाएं। बिना अनुमति के पोस्टर लगाने वाले प्रत्याशियों के खिलाफ मुकदमा कायम किया जाएगा।
विज्ञापन

शिमला शहर में आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में अब तक दो मुकदमे प्रत्याशियों के खिलाफ हुए हैं। इनमें माकपा और कांग्रेस प्रत्याशियों को एफआईआर में नामजद किया गया है। एसडीएम (शहरी) राजीव कुमार ने कहा कि उन्होंने शिमला शहरी से चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशियों को नोटिस जारी कर आग्रह किया है कि वह होर्डिंग्स या पोस्टर लगाने से पहले परमिशन लें। ऐसा न करने पर प्रत्याशी के खिलाफ थाने में मुकदमा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें