फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोघी नाके पर ग्यारह लाख पकड़े

Sat, 27 Oct 2012 12:00 PM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शोघी पुलिस नाके पर एक गाड़ी से ग्यारह लाख रूपये पकड़े गए हैं। गाड़ी सवार कांगड़ा का बताया जा रहा है। वेस्ट बंगाल नंबर की गाड़ी से यह पैसा मिला है। व्यक्ति ने बताया यह दिल्ली की एक निजी कंपनी का पैसा है। सेब की खरीद के लिए यह पैसा ले जाया जा रहा है। लेकिन संबंधित व्यक्ति मौके पर अपनी बात को सही साबित करने के लिए ठोस दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। लिहाजा मौके पर टीम ने पैसा जब्त कर लिया है। कहीं यह पैसा चुनाव के मकसद से तो नहीं लाया गया? इस दिशा में भी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को नाके के दौरान यह रकम पकड़ी गई। दिल्ली से शिमला की ओर जा रही इस गाड़ी में पैसों के अलावा कोई और संदिग्ध वस्तु मिलने से पुलिस इंकार कर रही है। पुलिस के अलावा चुनाव निर्वाचन आयोग की टीम के सदस्य भी तफ्तीश में जुट गए हैं। यह पहला मौका नहीं है जब किसी से लाखों की रकम बरामद हुई है। इससे पूर्व एक व्यापारी से साढ़े नौ लाख बरामद किए गए थे लेकिन दस्तावेज दिखाने के बाद पैसा रिलीज कर दिया गया। इससे पहले की पुलिस 11 लाख की पहेली सुलझा पाती। यहां से शिमला की ओर जा रही दो गाड़ियों से भी अलग अलग एक लाख और 85 हजार रूपये बरामद हुए हैं। ये गाड़ी सवार भी दस्तावेज नहीं दिखा पाऐं हैं। हालांकि ढाई लाख से ज्यादा रकम ले जाने के लिए दस्तावेजों की जरूरत है लेकिन ऐतिहात के तौर पर पूछताछ की जा रही है। एसपी चंद्रशेखर पंडित ने शोघी नाके पर 11 लाख रूपये जब्त करने की बात स्वीकारी है। उन्होंने कहा जांच चल रही है, संबंधित व्यक्ति दस्तावेज पेश करे पैसा रिलीज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें