फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर मनोकामना पूरी करती हैं मां कामना देवी

Thu, 18 Oct 2012 12:00 PM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शारदीय नवरात्र में पर्यटन नगरी शिमला के उपनगर बालूगंज स्थित विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कामना देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की आमद बढ़ गई है। यूं तो शिमला में कई धार्मिक स्थल हैं, लेकिन मां कामना देवी मंदिर की अपनी ही खासियत है। यह शिमला शहर के आसपास के गांवों के लोगों की कुल देवी का मंदिर है। दूसरे नवरात्र पर यहां सुबह से शाम देवी भक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

शहर की ऊंची पहाड़ी पर स्थित इस शक्ति मंदिर में बालूगंज बाजार से छोटे वाहन द्वारा सड़क मार्ग से पहुंचा जा सकता है। मान्यता है कि इस धार्मिक स्थल में श्रद्धालु जो भी कामना करते हैं, मां कामना देवी उसे अवश्य पूरा करती हैं। श्रद्धालु मंदिर के द्वार पर स्थित कैथ के पेड़ के मूड में रुमाल, चूड़ियां, डोरी आदि बांधकर मन्नत मांगते हैं। कामना पूरी होने पर श्रद्धालु मां के द्वार पर खुशी खुशी आते हैं। यह मंदिर न केवल श्रद्धा का प्रतीक है बल्कि विश्व पर्यटन मानचित्र पर भी धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाने लगा है।
वैसे तो साल भर यहां भक्तों का आना जाना लगा रहता है लेकिन, नवरात्र में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। पहले इस मंदिर की देखरेख एवं पूजा आदि का कार्य स्वर्गीय पंडित सत्य प्रकाश देखते थे। वह मशहूर ज्योतिष विद्वान भी थे। उनके निधन के बाद मंदिर की व्यवस्था उनके पुत्र पंडित विनोद लखनपाल देख रहे हैं। उनके साथ नरेश कुमार एवं प्रवीण पूजा अर्चना की रस्में पूरी करवाते हैं। पंडित विनोद लखनपाल के अनुसार इस समय उनकी पांचवीं पीढ़ी मंदिर का सफल संचालन कर रही है। 1932 में उनके दादा पंडित सीता राम ने मंदिर का पुनर्निर्माण कराया था। हालांकि इस मंदिर का निर्माण 200 साल से भी पुराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें