फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामने आने का दम नहीं दिखा पाए कांग्रेसी

Thu, 18 Oct 2012 12:00 PM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। टिकट को लेकर नाराज चल रहे कांग्रेसियों ने बैठक के दौरान एक सुर में कंवलजीत सिंह को चुनाव मैदान में आजाद उतारने का फैसला किया। बुधवार को नामांकन के समय कांग्रेस के बड़े नेता कंवलजीत के साथ नजर नहीं आए। बैठक में एक तरफ से हामी और दूसरी तरफ से सामने न आने के दम के पीछे क्या मंशा रही है। यह चुनावी परिणाम बताऐंगे। हरीश जनारथा को टिकट मिलने के बाद से कांग्रेस का एक धड़ा लगातार इसका विरोध कर रहा है। क्या यह भीतर घात तो नहीं? आम जनता की ओर से यह सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

शहरी कांग्रेस शहर के किसी उम्मीदवार को टिकट देने के पक्ष में थी। इसमें बड़े नाम पूर्व विधायक हरभजन सिंह भज्जी , आदर्श सूद सहित बारह नाम थे। लेकिन पार्टी ने टिकट हरीश जनारथा को दे दिया। कांग्रेस के एक धड़े का आरोप है कि जनारथा दो मर्तबा पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे हैं इस वजह से उन्हें निष्कासित भी किया गया है। ऐसे व्यक्ति को टिकट देकर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की भावना को आहत किया है। इसी से रूष्ट कुछ कांग्रेसियों ने बैठक बुलाकर एक आजाद प्रत्याशी को चुनाव लड़ाने का फैसला किया। इसमें हरभजन सिंह भज्जी और आदर्श सूद ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। जिसके बाद कंवलजीत को आजाद उतारा गया।
आईएम कांग्रेस मैन - भज्जी
कांग्रेस के खिलाफ कभी भी नहीं जा सकता। सिद्वांत की राजनीति करना जानता हूं। पार्टी के खिलाफ कभी वोट नहीं मांग सकता। टिकट का आवेदक था नहीं मिला तो कोई बात नहीं। कांग्रेस से जुड़ा हूं और हमेशा सच्चा सिपाही बन कर रहूंगा। शहर की आम जनता से आग्रह है कि अपने विवेक से वोट डाले।
विज्ञापन


कांग्रेस के लिए करूंगा प्रचार - सूद
आदर्श सूद ने कहा कि केवल कांग्रेस के लिए प्रचार करूंगा। आजाद उम्मीदवार के लिए प्रचार करने का सवाल ही पैदा नहीं होता। कंवलजीत सिंह ने कहा कि उनके साथ कांग्रेस के लोग भी थे। जो लोग उनके प्रचार में नहीं आ रहे हैं तो वह उनकी इच्छा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें