फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिभा को टिकट नहीं दिला पाए वीरभद्र

Mon, 08 Oct 2012 12:00 PM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। कांग्रेस प्रत्याशियों को लेकर चल रही सभी अटकलों पर सूची जारी होते ही विराम लग गया। जिला शिमला के आठ विधानसभा क्षेत्रों के छह विधानसभा हलको शिमला ग्रामीण, ठियोग , चौपाल , रोहडू , रामपुर और जुब्बल कोटखाई से कांग्रेस प्रत्याशी कौन होंगे यह स्थिति पहले ही स्पष्ट हो गई थी लेकिन शिमला शहर और कसुम्पटी विधानसभा पर अटकलों का बाजार गरम था।
विज्ञापन

शिमला शहर सीट से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वीरभद्र सिंह के खासमखास माने जाने वाले हरीश जनारथा को टिकट मिली लेकिन वीरभद्र सिंह अपनी पत्नी पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह को कसुम्पटी से टिकट नहीं दिला पाए। रोहडू उपचुनाव में भी प्रतिभा सिंह टिकट के मामले में चूक गई थी। कसुम्पटी से कभी वीरभद्र सिंह के खास रहे जिला परिषद के चेयरमैन अनिरूद्व सिंह टिकट हासिल करने में कामयाब रहे। वीरभद्र सिंह के समर्थन से ही अनिरूद्व चेयरमेन की कुर्सी पर काबिज हो पाए थे। हालांकि अनिरूद्व ने ऐलान कर दिया था कि अगर कसुम्पटी से वीरभद्र सिंह चुनाव लड़ते हैं तो वह सीट छोड़ देंगे अन्यथा वह चुनाव जरूर लड़ेंगे। शिमला शहर से भज्जी का टिकट कटने के पीछे कांग्रेस के उस निणर्य का तर्क दिया जा रहा है कि बीते विधानसभा चुनाव में जिन कांग्रेस प्रत्याशियों के हार का अंतर अधिक है या फिर चुनाव नतीजे में तीसरे या चौथे पायदान पर आए हैं। उन पर दांव न खेला जाए। भज्जी बीते चुनाव में मुख्य मुकाबले से खिसकर तीसरे नंबर पर थे। संभावना जताई जा रही है कि यही उनका मजबूत आधार टिकट कटने का बना। हरीश जनारथा नगर निगम चुनाव में महापौर पद के सशक्त दावेदारों में से एक थे। लेकिन वीरभद्र सिंह के यह आश्वासन देने पर कि विधानसभा इलेक्शन की तैयारी करो हरीश ने दावेदारों की सूची से अपना नाम वापिस ले लिया था। रविवार को शिमला ग्रामीण ब्लाक कांग्रेस की बैठक के दौरान कांग्रेस के उपाध्यक्ष और जिला शिमला चुनाव प्रभारी हर्ष महाजन ने शिमला शहर से हरीश जनारथा और कसुम्पटी से अनिरूद्व सिंह को टिकट मिलने की घोषणा की।


जनारथा को टिकट देने पर भड़की मधू
हरीश जनारथा को टिकट मिलने की सूचना के बाद पूर्व महापौर मधू सूद ने कांग्रेस पार्टी के निर्णय पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने कहा शिमला सीट से कांग्रेस के 15 कर्मठ कार्यकर्ताओं ने आवेदन किया था। लेकिन पार्टी के आला नेताओं ने सभी को नकार कर एक ऐसे शख्स को पार्टी टिकट दिया है जिसे दो बार पार्टी विरोधी गतिविधियां करने पर पार्टी से एक्सपेल किया गया है। अगर कांग्रेस ऐसे ही व्यक्ति को आगे बढ़ने का मौका दे रही है तो उन्हें भी इस बारे में गंभीरता से सोचना होगा। अगला कदम क्या रहेगा, बैठक के बाद सोमवार तक निर्णय ले लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें